राज्यहरियाणा

कुत्तों के झुंड ने व्यक्ति को नोंचकर मार डाला, रोहतक में सनसनी

रोहतक.

महम के खरकड़ा गांव में एक 53 वर्षीय व्यक्ति पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें रोहतक पीजीआइएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला कुत्तों के काटने के चलते मौत का लग रहा है।मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जयबीर सिंह के रूप में हुई है। वह शुगर मिल में काम करते थे। 3 नवंबर की सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसके बाद रात तक घर नहीं पहुंचे। 4 नवंबर की सुबह करीब 4.30 बजे ग्रामीणों ने स्वजनों को सूचना दी कि जयबीर सिंह गांव के बस अड्डे पर घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें रोहतक पीजीआइएमएस में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं एफएसएल एक्सपर्ट सरोज दहिया और महम थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और साक्ष्य जुटाए।
यह वीडियो भी देखें

बस अड्डे पर खड़ा था कुत्तों का झुंड
वहीं मृतक जयबीर सिंह के स्वजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो कुत्तों का झुंड बस अड्डे पर खड़ा हुआ था। कुत्तों ने जयबीर के हाथ, पैर, छाती समेत 20 जगहों पर काटा था। जिसकी वजह से वह घायल हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जयबीर सिंह के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की ओर से किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम गठित की थी। मेडिकल बोर्ड ने शव का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पोस्ट मार्टम के दौरान मेडिकल प्रक्रिया का पालन किया गया और रिपोर्ट तैयार करने के बाद शव को स्वजन को सौंपा गया।

कुत्ते के काटने से मौत का लग रहा मामला –
प्राथमिक जांच में मामला कुत्ते के काटने से मौत का लग रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
– नरेश कुमार, जांच अधिकारी, महम थाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button