मध्य प्रदेश

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर ग्वालियर से चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

ग्वालियर
 त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक अनारक्षित और दूसरी आरक्षित ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर सहित झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे ग्वालियर से दिल्ली जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

6 फेरे लगाएगी अनारक्षित विशेष ट्रेन
झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन छह फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 01901 झांसी से सात, आठ, नौ, 11, 12 और 13 नवंबर को रात 7:20 बजे रवाना होगी।

यह रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01902 दिल्ली से आठ, नौ, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। यह दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 1:02 बजे झांसी के लिए रवाना होगी।

वहीं ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन एक फेरा लगाएगी। यह 10 नवंबर को ललितपुर से शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 11 नवंबर को दिल्ली से सुबह 4:25 बजे चलकर दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button